पाकिस्तान घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है: एंटनी
पुंछ में हुई गोलीबारी में एक सैनिक के शहीद होने की घटना के एक दिन बाद रक्षा मंत्री का यह बयान आया है। मंगलवार को राज्य के एकदिवसीय दौरे पर आए एंटनी ने यहां वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
एंटनी ने कहा, "पाकिस्तान घुसपैठियों को बढ़ावा दे रहा है जो राज्य में व्यवधान डालना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।
एंटनी ने कहा, "पाकिस्तान को अपनी उस बात पर कायम रहना चाहिए, जिसमें उसने कहा था कि वह आतंकवादियों को अपनी जमीन से पड़ोसी देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की अनुमति नहीं देगा।"
बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications