जाफना में होगा 4 अरब डॉलर का निवेश: राजपक्षे

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राजपक्षे ने कहा कि जाफना में बिजली परियोजनाओं, सड़क निर्माण और रेल पटरियों की मरम्मत के लिए इस राशि को खर्च किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा, "हम भारत, जापान, चीन, ईरान, सऊदी अरब जैसे देशों और अन्य एजेंसियों के जरिए मदद पा रहे हैं। इसे उत्तरी श्रीलंका में निवेश किया जाएगा।"

तमिल विद्रोहियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई के दौरान तीन लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। इनमें से ज्यादातर अभी शरणार्थी शिविरों में पनाह लिए हुए हैं। कुछ लोग अपने घरों को लौटे हैं लेकिन अधिकांश मकान क्षतिग्रस्त हैं।

राजपक्षे ने कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता विस्थापितों का पुनर्वास करना है। उन्होंने कहा, "हम शरणार्थी शिविरों को बंद करना चाहते हैं। कुछ लोग इन शिविरों से इसलिए नहीं जाना चाहते क्योंकि इनमें उनके गांवों की तुलना में कहीं ज्यादा सुविधाएं हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+