कोलकाता की झुग्गी बस्ती में आग
पुलिस ने बताया कि झुग्गी बस्ती की झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें 15 फुट ऊपर तक देखी गईं।
एक टेलीविजन चैनल के मुताबिक आग के कारण इलाके में गैस सिलेंडरों के फटने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। इस कारण नजदीक स्थित बिधाननगर स्टेशन को बंद कर दिया गया है।
घटनास्थल पर अग्निशन विभाग की तीन गाड़ियां पहुंच गई हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications