एंटनी ने जम्मू एवं कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की (लीड-1)
रक्षा मंत्री ने राज्य में आतंकवादियों के खिलाफ जारी कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने सेना, अर्धसैनिक बल, राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
एंटनी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में अधिक चौकसी बरतने की जरूरत पर बल दिया। बैठक में सेना के वरिष्ठ कमांडर मौजूद थे।
सीमा पार से होने वाली घुपसपैठ की घटनाओं के संबंध में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया।
सैन्य सूत्रों के अनुसार एंटनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे रणबीरसिंहपोरा और सांबा सेक्टर का दौरा करेंगे। इस इलाके में सीमा पार से घुसपैठ का सबसे अधिक खतरा बना रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications