बिहार में कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू
युवक कांग्रेस के कार्यालय सचिव रमेश कुमार ने आईएएनएस को बताया कि पटना साहिब और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में पायलट ने इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पायलट के अलावा सांसद प्रिया दत्त, दीपेंद्र हुड्डा, निलेश राणा, श्रुति चौधरी, पूनम प्रभाकर, नीलेश कुमार राणे सहित कई सांसद और नेताओं ने विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में जाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
कुमार ने बताया कि राज्य में 16 स्थानों पर मंगलवार को यह अभियान एक साथ प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा, "चार महीने के अंदर बिहार में पार्टी महासचिव राहुल गांधी का यूथ ब्रिगेड तैयार हो जाएगा।"
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी योग्य युवा नेताओं को अवसर देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications