ओबामा बैंकों पर नया शुल्क लगाना चाहते हैं
ओबामा बड़े अमेरिकी बैंकों को संकट से उबारने के लिए सरकार द्वारा गठित 700 अरब डालर के कोष की अधिकांश रकम की भरपाई करना चाहते हैं। अधिकारियों ने न्यूयार्क टाइम्स को बताया कि ओबामा सरकार के नए बजट में बैंकों के लिए एक नया शुल्क शामिल किया जा सकता है। वाशिंगटन पोस्ट और ब्लूमबर्ग फाइनेंशियल न्यूज सर्विस ने भी इस खबर को प्राथमिकता दी है।
मीडिया की खबरों के मुताबिक अभी तक इस अधिभार की रूपरेखा तय नहीं की गई है। वित्तीय संस्थानों पर उनके आकार और उनकी गतिविधियों के मुताबिक एक अधिभार लगाया जा सकता है। इस उगाही का इस्तेमाल अमेरिकी बजटीय घाटे को पाटने के लिए किया जाएगा। अमेरिका का बजटीय घाटा 14 खरब डालर हो गया है जो विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा है। ह्वाइट हाउस के प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स ने सोमवार को कहा था कि राष्ट्रपति चाहते हैं कि देश की वित्तीय व्यवस्था को संकट से उबारने के लिए करदाताओं की जो रकम खर्च हुई है, उसकी वसूली हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications