हिमाचल में सड़क हादसा, दिल्ली के 7 लोगों की मौत (लीड-1)
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "एक स्कार्पियो गाड़ी घुमारविन इलाके में दाधोल गांव के निकट सोमवार रात 12.20 बजे के आसपास एक पुल से टकराने के बाद खड्ड में जा गिरी। छह लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। "
शर्मा ने कहा कि वाहन में नौ लोग सवार थे। ये सभी लोग कांगड़ा जिले में तीर्थस्थल ज्वालामुखी के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों को बिलासपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
ज्यादातर पीड़ितों की उम्र 25 से 30 के बीच बताई गई है। प्रथम दृष्टया इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications