कश्मीर में एक आतंकवादी ढेर, दूसरा फरार (लीड-1)
श्रीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में अलगाववादी छापामार संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी ढेर हो गया जबकि उसका साथी बच निकलने में कामयाब रहा।
यहां से 50 किलोमीटर दूर स्थित पुलवामा के अबहामा गांव में हुई इस मुठभेड़ में बच निकले आतंकवादी की सूचना देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मुठभेड़ समाप्त हो गई है। कार्रवाई के दौरान एक आतंकवादी मारा गया।"
कार्रवाई सोमवार शाम उस समय शुरू हुई जब राज्य पुलिस व राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने अबहामा में एक घर को चारों ओर से घेर लिया था। आतंकवादियों के इस घर में छुपे होने की सूचना मिलने के बाद से यह कार्रवाई शुरू हुई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आतंकवादियों को चुनौती दिए जाने के बाद उन्होंने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई शुरू होने के साथ गोलाबारी अब तक जारी है। अब तक एक आतंकवादी को मारा जा सका है जबकि अन्य आतंकवादी सुरक्षा बलों पर गोलाबारी कर रहे हैं।"
सोमवार की रात कार्रवाई रोक दी गई थी और मंगलवार सुबह इसे दोबारा शुरू कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications