फिजी ने सरकार के आलोचकों का पेंशन रोका
बैनिमारामा ने तीन साल पहले तत्कालीन सरकार का तख्ता पलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। इसी के तहत अप्रैल महीने से मीडिया पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बैनिमारामा ने कहा है कि पेंशन भुगतान रोकने संबंधी आदेश पिछले सप्ताह पारित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उन्होंने फिजी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि दिसंबर 2006 में जब उन्होंने सत्ता अपने हाथ में ली थी, तभी से वह उम्मीद लगाए हुए हैं कि "एक नए फिजी के निर्माण के लिए सभी नागरिक मिलजुल कर काम करेंगे। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ पेंशनभोगी अभी भी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications