तेलंगाना क्षेत्र के दो मंत्रियों ने इस्तीफा वापस लिया, विधायकों का इंकार
प्रदेश के सूचना व तकनीकी मंत्री के. वेंकट रेड्डी और उच्च शिक्षा मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. श्रीनिवास से मुलाकात कर इस्तीफा वापस लेने के अपने फैसले से उन्हें अवगत कराया।
इन मंत्रियों ने कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के बारे में केंद्र सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों से वे संतुष्ट हैं, इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। मंत्रियों ने दावा किया कि केंद्र सरकार गत नौ दिसम्बर को दिए अपने बयान पर अड़ी रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को सभी मंत्रियों व विधायकों से इस्तीफा वापस लेने को कहा था।
इस बीच तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी विधायकों ने एक बैठक की और इसमें तय किया कि वे जेएसी के फैसले का पालन करेंगे। कांग्रेस विधायक दामोदर रेड्डी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "जेएसी जो भी फैसला करेगी, उसे मानने के लिए हम बाध्य होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications