युवक की मौत के मामले में 5 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को पुलिसकर्मियों ने क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों को यह कहकर पकड़ने के लिए दौड़ लगाई कि वे जुआ खेल रहे थे। पुलिस के डर से चार युवक तालाब में कूद गये। इनमें से तीन तो तैरकर निकल गए लेकिन सूर्या (20) नाम के युवक की डूबकर मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि सूर्या को तैरना नहीं आता था। जब उसने तालाब से बाहर निकलने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर नहीं निकलने दिया, जिस कारण डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए।
घटना से आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के जुल्म के खिलाफ थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ की। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का दोषी पाते हुए एक उपनिरीक्षक शंभूनाथ शर्मा व चार कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मामले दर्ज किया गया है।
कुमार के कहा कि घटना की जांच के लिए एक दल गठित कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications