तेहरान में विस्फोट, परमाणु वैज्ञानिक की मौत (लीड-1)
तेहरान के उत्तरी इलाके में हुए विस्फोट में तेहरान विश्वविद्यालय में परमाणु भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर मसूद मोहम्मदी की मौत हो गई। हमलावरों ने मसूद के घर के समीप एक मोटरसाइकिल में बम रखा था और रिमोट कंट्रोल के जरिए उसमें विस्फोट कर दिया।
मसूद को इस्लामी क्रांति का प्रबल समर्थक माना जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी' के अनुसार विस्फोट मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications