शिवराज को खटका अश्लील होर्डिग
सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल का प्रमुख कालेज है। इस महाविद्यालय में पढ़ना लड़कियों के लिए शान माना जाता हैं। शहर के उच्च वर्ग से ताल्लुकात रखने वाली लड़कियां इसी कालेज में पढ़ती हैं। इसी को ध्यान में रखकर निकी बाबा स्पा सेंटर ने अश्लील होर्डिंग लगाया था। इस होर्डिंग को लगे कई दिन हो गए थे, मगर उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
मुख्यमंत्री चौहान सेामवार को यहां से गुजर रहे थे तो उनका ध्यान इस होर्डिंग पर गया। उन्होंने तत्काल नगर निगम को इसे हटाने के निर्देश दिए। उसके बाद नगर निगम और पुलिस दोनों हरकत में आ गए। नगर निगम के अमले ने जहां इस होर्डिग को हटा दिया वहीं हबीबगंज थाने की पुलिस ने विज्ञापन कंपनी और निकी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
चौहान ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और यह उनका कर्तव्य है कि ऐसे अश्लील होर्डिंग आदि को तुरंत हटवाएं। प्रदेश की बेटियों के कालेज के सामने लगा होर्डिंग शालीन नहीं था, इसलिए हटवाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications