चीन के सबसे बड़े वेब सर्च इंजन पर साइबर हमला

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक खबर में कहा गया है, "इस वेबसाइट पर हुआ साइबर हमला इतना जबर्दस्त था कि चीन के लोग इस पर लॉग ऑन नहीं कर पाए। अमेरिका में इस सर्च इंजन के डोमेन नेम सर्वर (डीएनएस) पर हमला किया गया।" इसकी संचालन कंपनी इस गड़बड़ी की गहन जांच कर रही है। बीजिंग किंगसॉफ्ट के आईटी सुरक्षा इंजीनियर ली तिएजुन ने कहा, "यह कंपनी उच्च सुरक्षा मानकों पर अमल करती है, इसलिए इसका ठप हो जाना यह साबित करता है कि हमला जोरदार था। यह साइबर बाजार की बड़ी घटना है।"

उल्लेखनीय है कि चीन के इंटरनेट सर्च बाजार में अकेले इस सर्च इंजन का योगदान 70 फीसदी है। इससे पहले दिसंबर 2006 में महज आधे घंटे के लिए इसके ठप होने का रिकार्ड है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+