जम्मू पहुंचे रक्षा मंत्री एंटनी
एंटनी हाल ही में श्रीनगर के लाल चौक पर हुए आतंकवादी हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों की स्थिति और राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।
सैन्य सूत्रों के अनुसार एंटनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे रणबीरसिंहपोरा और सांबा सेक्टर का दौरा करेंगे। इस इलाके में सीमा पार से घुसपैठ का सबसे अधिक खतरा बना रहता है।
रक्षा मंत्री सेना, अर्धसैनिक बल, राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications