जम्मू एवं कश्मीर में सर्दी से कोई राहत नहीं
स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 22 डिग्री एवं कारगिल का शून्य से 16.4 नीचे तापमान दर्ज किया गया।
श्रीगनर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने घाटी में अभी कुछ दिन और इसी प्रकार के सर्दी के बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications