पूवरेत्तर के साथ व्यापार बढ़ाने को इच्छुक है बांग्लादेश
एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शेख हसीना के इस बयान का स्वागत किया है। वे पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश के बीच संपर्क का दायरा बढ़ाए जाने को लेकर उत्साहित हैं।" उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शेख हसीना के सम्मान में दिए गए भोज में असम, त्रिपुरा और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया। तीनों मुख्यमंत्रियों ने इस मसले पर हसीना से बातचीत की थी। हसीना ने पूर्वोत्तर के इन नेताओं को आश्वासन दिया कि उनका मुल्क पूूर्वोत्तर के साथ आर्थिक संबंध बढ़ाने का प्रयास करेगा। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के बीच यातायात संपर्क बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की थी।
अधिकारी के मुताबिक हसीना ने इन मुख्यमंत्रियों को बांग्लादेश आने का भी न्योता दिया ताकि आर्थिक रिश्तों के पहलुओं पर चर्चा हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications