ज्योति बसु को बुखार, हालत नाजुक
कोलकाता के साल्टलेक स्थित एमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय बसु को एक जनवरी को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि बसु को मंगलवार को रक्त चढ़ाया गया।
अस्पताल ने बसु का सीटी स्कैन करवाने का फैसला किया है। उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर ही रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications