राजस्थान के पंचायत चुनाव में 4 हजार 329 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे

राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.पाण्डे ने बताया कि 33 जिला परिषद के एक हजार 13 सदस्य निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र भरे जाने के प्रथम दिवस 62, दूसरे दिन 596 तथा अन्तिम दिवस पर 4 हजार 582 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

भरतपुर जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए सर्वाधिक 314 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये हैं। अजमेर जिला परिषद के 31 वार्डों के लिए 123 उम्मीदवारों ने 155 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। अलवर में 49 वार्डों के लिए 293 उम्मीदवारों ने 366, बांसवाड़ा में 31 वार्डों के लिए 112 उम्मीदवारों ने 119, बारां में 25 वार्डों के लिए 107 उम्मीदवारों ने 145, बाड़मेर में 37 वार्डों के लिए 151 उम्मीदवारों ने 197, भीलवाड़ा में 37 वार्डों के लिए 155 उम्मीदवारों ने 193, बीकानेर में 29 वार्डों के लिए 138 उम्मीदवारों ने 182 तथा बून्दी जिला परिषद के 23 वार्डों के लिये 75 उम्मीदवारों ने 90 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए 80 उम्मीदवारों ने 94 नामांकन पत्र भरे हैं। चूरू में 27 वार्डों के लिए 94 उम्मीदवारों ने 107, धौलपुर में 23 वार्डों के लिए 105 उम्मीदवारों ने 118, दौसा में 29 वार्डों के लिए 169 उम्मीदवारों ने 211, डूंगरपुर में 27 वार्डों के लिए 70 उम्मीदवारों ने 80, श्रीगंगानगर में 31 वार्डों के लिए 162 उम्मीदवारों ने 191, हनुमानगढ़ में 29 वार्डों के लिए 130 उम्मीदवारों ने 157 तथा जयपुर जिला परिषद के 51 वार्डों के लिए 161 उम्मीदवारों ने 187 नामांकन पत्र भरे हैं।

जैसलमेर जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 91 उम्मीदवारों ने 118 नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। जालौर में 31 वार्डों के लिए 108 उम्मीदवारों ने 144, झालावाड़ में 27 वार्डों के लिये 78 उम्मीदवारों ने 86, झुंझुनूं में 35 वार्डों के लिए 192 उम्मीदवारों ने 244, जोधपुर में 37 वार्डों के लिए 129 उम्मीदवारों ने 172, करौली में 27 वार्डों के लिए 183 उम्मीदवारों ने 243, कोटा में 23 वार्डों के लिए 70 उम्मीदवारों ने 89 तथा नागौर जिला परिषद के 47 वार्डों के लिए 174 उम्मीदवारों ने 193 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

पाली जिला परिषद में 33 वार्डों के लिए 144 उम्मीदवारों ने 171 पर्चे भरे हैं। प्रतापगढ़ में 17 वार्डों के लिए 53 उम्मीदवारों ने 61, राजसमन्द में 25 वार्डों के लिये 74 उम्मीदवारों ने 81, सवाई माधोपुर में 25 वार्डों के लिए 130 उम्मीदवारों ने 170, सीकर में 39 वार्डों के लिए 181 उम्मीदवारों ने 190, सिरोही में 21 वार्डों के लिये 78 उम्मीदवारों ने 82, टोंक में 25 वार्डों के लिये 82 उम्मीदवारों ने 99 तथा उदयपुर जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए 123 उम्मीदवारों ने 137 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+