पाक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों के एक गुट ने पाकिस्तान की ओर से परगवाल सेक्टर में दाखिल होने की कोशिश की। आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद करने के लिए सीमा पर गोलीबारी भी की गई।
भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई
सीमा पार से अचानक हुई इस गोलीबारी पर बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की गई। देखते ही देखते आतंकी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए। आतंकवादियों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ बनी घने कोहरे की स्थिति का फायदा उठाया।
पिछले एक महीने में पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की यह तीसरी कोशिश है। शुक्रवार को पुंछ जिले के मेंधर के बलकोट सेक्टर में आतंकवादियों ने भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश की थी। यही नहीं शनिवार को ही पंजाब के अटारी क्षेत्र से खबर मिली कि वहां सीमा पार से रॉकेट हमले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications