पाक के सभी आतंकी संगठन सक्रिय: एंटनी

ज्ञात हो कि पिछले चार महीनों में पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी और घुसपैठ की वारदातें बढ़ने पर थलसेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं। इस पर एंटनी ने कहा, "पड़ोसियों से हमारे मतभेद हो सकते हैं लेकिन सीमा विस्तार की हमारी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, हम युद्ध के इच्छुक देश नहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि लगभग सभी पाकिस्तानी आतंकी संगठन सक्रिय हैं और भारत में घुसपैठ करना चाहते हैं।
फिराक में बैठे रहते हैं घुसपैठिए
भारतीय तटरक्षकों के एक पुरस्कार समारोह में शामिल होने के बाद एंटनी ने पत्रकारों के साथ एक संक्षिप्त चर्चा में यह टिप्पणी की। कपूर ने नई दिल्ली में पिछले सप्ताह एक गोपनीय सम्मेलन में कहा था कि भारतीय सेना एक साथ पाकिस्तान और चीन दोनों से युद्ध करने में सक्षम है।
कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में वहां की स्थिति बेहतर है। एंटनी ने कहा कि अब भी भारी संख्या में आतंकवादी कश्मीर में घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि पाकिस्तान इस संबंध में कुछ नहीं कर रहा है। पाकिस्तान के रक्षा बजट के बढ़ने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर एंटनी ने कहा, "अपने क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए हम भी अपना काम करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications