बिहार में धूप खिली, पर सर्दी से राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि शनिवार को राज्य के अन्य शहरों में पटना की अपेक्षा न्यूनतम तापमान अधिक दर्ज किया गया।
गया का न्यूनतम तापमान शनिवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो पूर्णिया का 7.2 व भागलपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शनिवार को बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होगा और धूप भी निकलेगी। राज्य में आ रही पछुआ हवाओं के कारण शाम के समय सर्दी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि देर रात कोहरा छाया रहेगा।
इधर, कोहरे के कारण रेलगाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। पटना आने और जाने वाली लगभग सभी रेलगाडियां विलंब से चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक शनिवार को 2392 श्रमजीवी एक्सप्रेस 210 मिनट, 2306 राजधानी एक्सप्रेस 510 मिनट, 2488 सीमांचल एक्सप्रेस 900 मिनट तथा 2368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 380 मिनट विलंब से चल रही है। इसी तरह 3066 पंजाब मेल 735 मिनट की देरी से चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications