गोवा आनेवाली रूसी पर्यटकों का स्वास्थ्य बीमा
मुंबई स्थित रूसी वाणिज्य दूतावास के गोवा में कानूनी प्रतिनिधि विक्रम वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि औपचारिकताएं पूरा कर ली गई हैं और रूसी पर्यटकों के इलाज के लिए अस्पतालों की एक सूची तैयार कर ली गई है।
वर्मा ने कहा, "लीग ऑफ डिफेंस और मेडिकल सर्विस रूस सरकार से सहायता प्राप्त संगठन हैं। वे सभी चिकित्सा खर्चो का मौके पर भुगतान करेंगे। पर्यटकों को आपातकालीन चिकित्सा के लिए कोई पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा।"
बीमा योजना के नियमों को बताते हुए वर्मा ने कहा कि 30 डॉलर की बीमा योजना से 30,000 डॉलर तक का इलाज बीमा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए छह अस्पतालों को चुना गया है। बीमा योजना में मेडिकल और कानूनी दोनों प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध होगी।
हर वर्ष अक्टूबर से फरवरी के बीच करीब 40,000 रूसी पर्यटक गोवा आते हैं। विदेशी पर्यटकों के लिहाज से यह संख्या ब्रिटिश पर्यटकों के बाद दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इनमें अधिकांश मास्को, येकातेरिनाबर्ग और सेंट पीटर्सबर्ग के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications