प्रवासी भारतीय दिवस : निवेश के लिए कानूनों का दुरूस्थ होना जरूरी

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा के एक प्रांत के भारतीय मूल के एक मंत्री ने कहा कि यदि प्रवासी भारतीय समुदाय को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करना है तो व्यापक पारदर्शिता, स्पष्ट नियमों के साथ संस्थागत तंत्र आवश्यक है।

ओंटारियो प्रांत के सरकारी सेवा मंत्री हरिन्दर सिंह तखर ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "निवेश का माहौल बनाने में सरकार की भूमिका है। सरकार अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करे। वह कैसे देश में निवेश आकर्षित करती है और कोई निवेशक कितने मुनाफे की उम्मीद कर सकता है। करों संबंधी कानूनों को भी स्पष्ट करना आवश्यक है।"

तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेने आए तखर ने कहा, "यदि एक व्यवस्था रहेगी तो निवेश खुद ही आएगा।"

इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि विदेश प्रवासी मामलों के मंत्रालय के साथ प्रवासी भारतीय दिवस आयोजित कर रहे भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) जैसे संगठनों को एक वेबसाइट बनानी चाहिए जहां बड़ी निवेश संभावनाओं का ब्योरा रखा जा सके।

तखर ने कहा कि इससे सूचनाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी और निवेश प्रक्रिया को बहुत बढ़ावा मिलेगा।

निवेशकों की बड़ी चिंताओं के बारे में उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से उनके पैसे और संपत्ति की सुरक्षा से संबंधित है।

करीब 35 वर्ष पहले कनाडा पहुंचे और वर्ष 2003 में पहली बार ओंटारियो में विधायक बने तखर ने कहा कि लोग केवल तभी निवेश करेंगे जब कानून व्यवस्था ठीक हो, वे सुरक्षित महसूस करें और लंबी कानूनी लड़ाइयों को खत्म किया जाए। किसी में इनमें उलझने की क्षमता नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+