दिल्ली में सर्दी से राहत
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार सुबह अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
शुक्रवार को दिल्ली में दिन का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। गत पांच वर्षो में शुक्रवार दिल्ली का सबसे सर्द दिन था।
आईएमडी के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शनिवार को लोगों को कोहरे से भी निजात मिली। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह सात बजे तक दृश्यता सीमा 800 मीटर रिकार्ड की गई।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को मौसम साफ रहने की वजह से उड़ानें सामान्य रहीं। उन्होंने कहा कि रनवे पर दृश्यता सीमा 2,000 मीटर रिकार्ड की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications