बिहार में ग्रामीणों की पिटायी से 2 की मौत
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्षमनिया गांव के समीप से संदिग्ध व्यक्तियों ने ग्रामीण भूपेन्द्र यादव की मोटरपसाइकिल लूट ली थी। भूपेन्द्र ने भाग रहे दोनों लूटेरों की जानकारी मुरलीगंज के तमोटपरसा गांव में अपने संबंधियों को दे दी।
जैसे ही दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल लेकर तमोटपरसा गांव में दाखिल हुए ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटायी कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां शुक्रवार देर रात दोनों की मौत हो गई।
मधेपुरा के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि दोनों की पहचान मधेपुरा निवासी संजय यादव और अनिल यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी मुरलीगंज थाना में दर्ज करा दी गई है। यादव के मुताबिक वे जिले के दो-तीन लूट के मामलों में वांछित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications