मिस्र में ईसाई-मुस्लिम संघर्ष फिर शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ताजा हिंसा से शहर के मध्य हिस्से में भारी क्षति हुई। गुरुवार को पुलिस और ईसाइयों की भीड़ में दिन भर झड़पें हुईं। भीड़ ने मस्जिदों और दुकानों का नुकसान पहुंचाया।
शुक्रवार सुबह मुस्लिमों ने अपना गुस्सा दिखाते हुए ईसाई पड़ोसियों पर हमला किया और उनकी दुकानों को क्षतिग्रस्त किया।
एक गिरजाघर के सामने 200 ईसाइयों की भीड़ के स्थानीय पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी से शुक्रवार शाम को हिंसा भड़की। भीड़ ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने ईसाइयों की पर्याप्त सुरक्षा नहीं की।
इससे पहले पुलिस ने बुधवार रात को हुई गोलीबारी के संबंध में संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications