दिल्ली में कोहरा छंटा, पर ट्रेनें अभी भी लेट

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, "शुक्रवार की तुलना में शनिवार का मौसम बेहतर है। कोहरा नहीं के बराबर है लेकिन पिछले कुछ दिनों से रेलगाड़ियों के आवागमन में हो रही देरी का असर शनिवार को भी देखा जा रहा है।"
प्रवक्ता ने कहा, "नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित पांच रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है और 50 से अधिक रेलगाड़ियां 10 से अधिक घंटे देर से चल रही है।" उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक 17 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में कोहरा दिन भर छाया था, जिस वजह से 25 से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications