अर्जेटीना में सेंट्रल बैंक प्रमुख की बर्खास्तगी पर रोक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अर्जेंटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नाडेज डी किर्चनर ने गुरुवार को रेड्राडो को बर्खास्त कर दिया था। रेड्राडो को अपने बर्खास्त होने की सूचना सरकार की ओर से नहीं बल्कि मीडिया के जरिए मिली थी।
राष्ट्रपति के इस कदम को विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर सत्ता संघर्ष का परिणाम माना जा गया था। रेड्राडो को हटाने के पीछे की वजह उनके बुरे व्यवहार और कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करना बताया गया था।
न्यायधीश मारिया जोसे सारमेंतोस ने अपने फैसले में यह भी कहा कि सरकार विवादास्पद विदेशी मुद्रा भंडार को खर्च नहीं कर सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications