भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अखनूर के निकट शनिवार तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)ने पाकिस्तान की ओर आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के एक गुट ने पाकिस्तान की ओर से परगवाल सेक्टर में दाखिल होने की कोशिश की। आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद करने के लिए सीमा पर गोलीबारी भी की गई।
बीएसएफ के सूत्र ने बताया कि भारतीय पक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। वे लोग वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए।
सूत्र ने बताया, "आतंकवादियों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ बनी घने कोहरे की स्थिति का फायदा उठाया।"
नया साल शुरू होने के बाद सीमा पार से घुसपैठ की यह तीसरी कोशिश है। शुक्रवार को पुंछ जिले के मेंधर के बलकोट सेक्टर में आतंकवादियों ने भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications