अमेरिका की सूडान में शांति समझौता शीघ्र लागू करने की चेतावनी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा कि समय कम है, दांव बड़ा है और शांति स्थापित करने तथा युद्ध को रोकने के लिए बहुत काम करना है।
इस सप्ताह खार्तूम स्थित सूडान सरकार और सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट के बीच व्यापक शांति समझौते को पांच वर्ष हो गए।
परंतु हाल की हिंसा से शांति समझौता लागू करने की धीमी रफ्तार का सामने आई और इससे अफ्रीका में सबसे अधिक समय से जारी गृहयुद्ध के फिर भड़कने की आशंका पैदा हो गई।
अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दुनिया ने शांति को स्थापित करने के लिए तुरंत कार्य नहीं किया तो नए सिरे से संघर्ष भड़क सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009 में संघर्षो में 2,500 लोगों की मौत हुई और 350,000 लोग बेघर हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications