झारखण्ड में मंत्रिमंडल विस्तार, 9 नए मंत्री शामिल

सभी नौ मंत्रियों को राज्यपाल के.शंकरानारायणन ने राज भवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ये सभी मंत्री कैबिनेट दर्जे के हैं।

इन नौ मंत्रियों में तीन झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से, तीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से, दो आल झारखण्ड स्टूडेंट युनियन (एजेएसयू) से तथा एक जनता दल (युनाइटेड) से हैं। झामुमो से हेमल मुरमू, हुसैन अंसारी और मथुरा प्रसाद महतो, भाजपा से बैद्यनाथ राम, बारकुवर गगराई और नीलकंठ सिंह मुंडा, एजेएसयू से चंद्र प्रकाश चौधरी व उमाकांत रजक तथा जद (यू) से सुधा चौधरी को शामिल किया गया है। चौधरी झारखण्ड मंत्रिमंडल में शामिल एक मात्र महिला हैं।

झारखण्ड में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+