चीन में कोयले की खान में आग, 12 मरे
बीजिंग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के जियांक्शी प्रांत में कोयले की एक खान में आग भड़कने से 12 खनिकों की झुलसकर मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा शुक्रवार को मियोशेंग कोयल खान में हुआ।
एक अधिकारी ने बताया, "शुरूआती जांच में संकेत दिए गए हैं कि आग भूमिगत केबल में शार्ट सर्किट की वजह से लगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications