निरस्त्रीकरण, परमाणु अप्रसार 2010 में संयुक्त राष्ट्र की प्राथमिकताएं : मून
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बान ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर मई में होने वाले सम्मेलन का उल्लेख एक बड़ी घटना के रूप में किया। यह संधि इस पर हस्ताक्षर करने वाले देशों के परमाणु कार्यक्रमों को नियंत्रित करती है।
विएना स्थित अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के नए महासचिव युकिया अमानो सहित संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार प्रमुखों की बैठक में मून ने कहा, "संधि कई चुनौतियों का सामना कर रही है। इसकी सफलता से न केवल संधि का वरन दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त कराने के सामूहिक विश्व प्रयासों का विश्वास भी मजबूत होगा।"
एनपीटी को वर्ष 1970 में लागू किया गया। परमाणु निरस्त्रीकरण और परमाणु सुरक्षा को मजबूत करने में हुई प्रगति का आकलन करने के लिए हर पांच वर्ष पर इसकी समीक्षा होती है।
बान ने कहा कि उनकी योजना जनवरी के अंत में जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र वार्षिक निरस्त्रीकरण सम्मेलन में हिस्सा लेने की है। वह फरवरी में म्यूनिख में होने वाले सुरक्षा सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। अप्रैल में वह वाशिंगटन में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications