टोगो की फुटबाल टीम पर हमला, कई घायल
केप टाउन, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अंगोला में टोगो फुटबाल टीम को ले जा रही बस पर कुछ बंदूकधारियों ने शुक्रवार को हमला कर दिया जिसमें कुछ खिलाड़ियों सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ खबरों में कहा गया है कि हमले में बस चालक की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब बस कांगो से अंगोला में दाखिल हुई। बस में टोगो के फुटबाल खिलाड़ी और टीम के अधिकारी सवार थे।
टोगो की फुटबाल टीम 'अफ्रीका कम ऑफ नेशंस' में शिरकत करने जा रही थी। यह टूर्नामेंट रविवार से आरंभ हो रहा है। कांगो और अंगोला के सीमावर्ती क्षेत्र में कई सशत्र विद्रोही संगठन सक्रिय हैं और यह इलाका बेहद असुरक्षित माना जाता है।
टोगो के फुटबाल महासंघ के उपाध्यक्ष गैब्रिएल अमेयी ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में टोगो के गोलकीपर ओबिलाले कोसी और डिफेंडर सर्जे अकापो शामिल हैं। अकापो के क्लब ने बताया कि उनके इस 22 वर्षीय खिलाड़ी को दो गोलियां लगी हैं हालांकि वह खतरे से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications