आसमान रहा व धूप खिली, मिली कुछ राहत (राउंडअप)

उधर नई दिल्ली में लंबी दूरी की रेलगाड़ियां मौसम से अब भी प्रभावित हैं और 50 से अधिक रेलगाड़ियां 10 से अधिक घंटे देर से चल रही हैं।

जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हालांकि शीतलहर बदस्तूर जारी है। राजस्थान में कोहरे के कारण विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान वाहन दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह लोगों को कोहरे से राहत मिली। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.8 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।

आसमान साफ रहने के बावजूद शनिवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "शुक्रवार की तुलना में शनिवार का मौसम बेहतर है। कोहरा नहीं के बराबर है लेकिन पिछले कुछ दिनों से रेलगाड़ियों के आवागमन में हो रही देरी का असर शनिवार को भी देखा जा रहा है।"

प्रवक्ता ने कहा, "नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित पांच रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है और 50 से अधिक रेलगाड़ियां 10 से अधिक घंटे देर से चल रही है।" उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक 17 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

शुक्रवार को नई दिल्ली में कोहरा दिन भर छाया था, जिस वजह से 25 से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा था।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शनिवार सुबह सात बजे तक दृश्यता सीमा 800 मीटर रिकार्ड की गई।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को मौसम साफ रहने की वजह से उड़ानें सामान्य रहीं। उन्होंने कहा कि रनवे पर दृश्यता सीमा 2,000 मीटर रिकार्ड की गई।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी ने जयपुर सहित समूचे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक शहर माउंट आबू में बर्फ जम गई तो जयपुर में शनिवार को दिन का तापमान 3.3 डिग्री तक जा पहुंचा।

कोहरे के कारण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान वाहन दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

जयपुर में जिला प्रशासन ने स्कूल संचालकों को एक घंटा देरी से स्कूल खोलने की अनुमित दी है।

प्रदेश में छाई कोहरे की चादर जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को घने कोहरे के चलते हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

फुलिया थाना इलाके में आज सुबह कोहरे के कारण एक किसान बुग्गा (जुगाड़) के पलटी खा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के कारण देर रात को चंदवाजी थाना इलाके में एक्सप्रेस हाईवे पर सड़क किनारे खड़े खराब ट्राले में पीछे से रोडवेज बस घुस गई जिससे बस में सवार 6 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार को कोहरे के कारण राज्य में विभिन्न स्थानों पर हुई वाहन दुर्घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई थी।

बिहार में राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में शनिवार को धूप निकली लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्घि जरूर हुई है पर यह सामान्य से नीचे ही बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि शनिवार को राज्य के अन्य शहरों में पटना की अपेक्षा न्यूनतम तापमान अधिक दर्ज किया गया।

गया का न्यूनतम तापमान शनिवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो पूर्णिया का 7.2 व भागलपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उड़ीसा में शनिवार को बादल छाए रहने और वातावरण में नमी के बढ़ने की वजह से तापमान में वृद्धि हुई।

भुवनेश्वर मौसम केंद्र के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कटक में 16.8, झारसुगुडा में 11.3, पुरी में 20 और तितिलागढ़ में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कंधमाल जिले के पुलबनी कस्बे का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि तीन जनवरी को वहां का तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया था, जो राज्य में इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा।

जम्मू एवं कश्मीर के कई इलाकों में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 20.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, "लेह में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य से 20.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, "मौसम के शुष्क रहने और रात के समय आकाश साफ रहने से अगले दो दिनों तक शीत लहर की स्थिति ऐसे ही जारी रहने का अनुमान है।"

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और राज्य में सबसे कम तापमान केलांग में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि लाहौल स्पीति जिले के केलांग में शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले का काल्पा राज्य का दूसरा सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सिंह ने बताया कि शिमला के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई। मंडी जिले के सुंदर नगर में तापमान 1.6 डिग्री और भुंतर में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+