अमेरिकी विमान ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया : चावेज
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चावेज ने कहा कि विमान नीदरलैंड्स के कुराकोआ द्वीप से भेजा गया था। विमान को वेनजुएला की सीमा से बाहर भेज दिया गया था परन्तु 19 मिनट बाद विमान फिर लौट आया।
उन्होंने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में बताया कि अमेरिका ने दावा किया है यह सम्राज्यवादी युद्ध लड़ने वाला विमान नहीं था बल्कि यह मादक पद्वार्थों की तस्करी रोकने के लिए किया गया था।
चावेज ने कहा कि यह लड़ाकू विमान था और इसने कुराकाओ से उड़ान भरा था।
चावेज ने डच सरकार पर कुराकाओ और अरुबा की औपनिवेशिक सीमा का उसके खिलाफ इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications