प्रवासी भारतीय दिवस : राष्ट्रपति ने खाड़ी में कार्यरत भारतीय श्रमिकों को सलाम किया
इन श्रमिकों के माध्यम से देश में प्रवासियों द्वारा भेजी जाने वाली धनराशि का 40 प्रतिशत हिस्सा आता है। यह राशि 50 अरब डॉलर बैठती है।
भारतीय प्रवासी दिवस के उपलक्ष्य में यहां आयोजित वार्षिक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पाटील ने कहा कि देश में प्रवासियों के माध्यम से प्रति वर्ष आने वाली धनराशि में 20 अरब डॉलर की राशि खाड़ी देशों में संविदात्मक रूप से कुशल और अर्ध कुशल श्रमिकों से आती है।
पाटिल ने कहा, "उन्हें अक्सर रहने और काम करने की कठिन स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्हें लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में मैं खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीय श्रमिकों को सलाम करती हूं।"
इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के कोई 1,500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications