विस्फोट की धमकी के बाद 3 विमान यात्री गिरफ्तार (लीड-2)

पुलिस की ओर से एक बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार तीनों यात्रियों की उम्र 58 वर्ष, 48 वर्ष तथा 36 वर्ष है। उड़ान संख्या ईके004 के चालक दल को मौखिक धमकी देने के लिए तीनों को विमान के प्रस्थान करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। विमान में 330 यात्री सवार थे।

बयान में कहा गया है, "चालक दल को मौखिक धमकी दी गई। उसके बाद चालक दल ने पुलिस को सूचित किया। फिर सशस्त्र पुलिस अधिकारियों ने विमान में धावा बोल दिया। तीनों को बम विस्फोट की धमकी देने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया।"

बयान में कहा गया है, "पुलिस विमान की तलाशी ले रही है और सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया है।"

समाचार एजेंसी स्काई न्यूज ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि सशत्र पुलिस कर्मियों ने खोजी कुत्तों के साथ बोइंग 777 में प्रवेश किया और तत्काल तीनों को गिरफ्तार कर लिया। यह विमान शाम आठ बजे उड़ान भरने वाला था।

विमान में सवार एक यात्री, कैमरॉन मैकलियन ने कहा, "पुलिस ने धमकी देने वाले को पकड़ लिया और उसे बाहर ले गई। मैं समझता हूं वह एक श्वेत पुरुष था। एक व्यक्ति और था लेकिन मैं उसे देख नहीं पाया।"

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन यात्रियों के सामान की तलाशी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।

आरंभिक खबरों में कहा गया कि हमले की धमकी गंभीर नहीं थी और शराब पिए यात्री की धमकी के कारण चेतावनी जारी की गई होगी।

क्रिसमस के दिन डेट्रॉयट के ऊपर एक अमेरिकी विमान में नाइजीरियाई नागरिक उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब (23 वर्ष) के बम विस्फोट के प्रयास की घटना के बाद पूरी दुनिया के हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी करने के बीच यह घटना हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+