आस्ट्रेलिया से भारतीय छात्र का शव पहुंचा (लीड-1)
नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय का एक अधिकारी मौजूद था जिसने गर्ग के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को पंजाब में लुधियाना के जगरांव ले जाएंगे जहां अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि गर्ग के शव को स्वदेश लाने के लिए जो भी खर्च हुए उसका खर्च सरकार ने वहन किया।
आस्ट्रेलिया में एकाउंटिंग स्नातक के छात्र गर्ग की 2 जनवरी को मेलबर्न के उपनगर फूट्सक्रे में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications