मप्र में एक मंत्री का आवास और दफ्तर होटल में!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में सरताज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने के साथ ही वन विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरताज सिंह की गिनती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और जिम्मेदार नेताओं में होती है। वे सांसद रहने के साथ केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

सरताज सिंह को विंध्य कोठी के नाम से पहचाना जाने वाला बंगला आवंटित हुआ है मगर वे अब तक उस बंगले को अपना आशियाना नहीं बना पाए है। यह बंगला पूर्व महिला बाल विकास मंत्री कुसुम महदेले को आवंटित था। वे विधानसभा चुनाव हार चुकी है और उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी हो चुका है परंतु उन्होंने अभी तक बंगला खाली करना मुनासिब नहीं समझा।

सरताज सिंह को आवंटन के बावजूद बंगला नहीं मिल पाया है। सरताज सिंह अपना कार्यालय एवं आवास पुखराज होटल को बनाए हुए हैं। वे यहां रहते भी हैं और एक कमरे को अपना कार्यालय भी बनाए हुए हैं। मंत्रालय के अलावा सुबह और शाम इसी होटल के दफ्तर में बैठकर अपना कामकाज निपटाते हैं। उन्होंने आईएएनएस से चर्चा के दौरान कहा कि वे बंगला न मिलने की स्थिति से गृह विभाग को अवगत करा चुके हैं। उनका कहना है कि आवास न मिल पाने के कारण उन्हें होटल में रहना पड़ रहा है। आईएएनएस ने इस बारे में महदेले से भी संपर्क करने की कोशिश की, मगर वह उपलब्ध नहीं हुईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+