प्रवासी भारतीय दिवस : केरल में विकास को बढ़ावा देंगे अनिवासी
इस विचार को प्रमुख अनिवासी उद्योगपति पी.एन.सी.मेनन ने सुझाया, जिसका प्रमुख निवेशकों (गुलफार मोहम्मदअली, रवि पिल्लई, सी.के.मेनन और एम.ए.यूसुफ अली) ने समर्थन किया।
शोभा ग्रुप के अध्यक्ष पी.एन.सी.मेनन ने कहा, "इस समूह का गठन तीन महीनों में कर दिया जाएगा। यह गैर लाभकारी और गैर राजनीतिक संगठन होगा। हमारा लक्ष्य विकास के अनुकूल एक वातावरण तैयार करना और वर्ष 2020 तक केरल में 1.20 करोड़ रोजगार सृजित करना है।"
मेनन ने कहा कि यहां लगभग 500 सफल मलयाली निवेशक हैं। इसमें कई सारे देश के बाहर हैं। मेनन उन सभी निवेशकों के साथ समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
मेनन ने संवाददाताओं को बताया, "यह एक दबाव बनाने वाला कोर ग्रुप होगा। संगठन का लक्ष्य राजनीतिक सहमति के साथ केरल का आर्थिक विकास करना है। जो भी व्यक्ति राज्य में निवेश और राज्य के विकास के प्रति उत्सुक है, वह इस संगठन का सदस्य बन सकता है।"
इसके पूर्व दिन में मेनन ने केरल के अनिवासी निवेशकों की एक बैठक में इस विचार को प्रस्तुत किया। बैठक में राज्य के उद्योग मंत्री एलामाराम करीम भी उपस्थित थे।
करीम ने एम.ए.यूसुफ अली के उस मांग को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने अनिवासी निवेशकों के लिए केरल में एक औद्योगिक पार्क बनाने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications