साल का पहला सूर्य ग्रहण 15 जनवरी को

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 15 जनवरी को लगेगा जो कि वर्ष का ही नहीं सदी का भी सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा।

'अमेच्योर एस्ट्रोनॉमर्स एसोसिएशन' के अजय तलवार ने आईएएनएस को बताया, "यह ग्रहण सिर्फ साल का पहला ग्रहण ही नहीं होगा बल्कि तीसरी सहस्त्राब्दी 2001 से लेकर 3000 तक के बीच का सबसे बड़ा ग्रहण होगा। भारत में यह 11 बजे सुबह से आरंभ होकर अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।"

उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण सबसे पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में दिखेगा और बाद में तिरछा घूमते हुए इसे रामेश्वरम और धनसुखोड़ी में सबसे बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। यह केरल से घूमते हुए पूर्वोत्तर के मिजोरम तक दिखेगा।

तलवार ने बताया कि यह भारत के शेष हिस्सों में आंशिक तौर पर दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय से दिखेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+