उड़ीसा में तापमान में वृद्धि
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में धुंधले मौसम और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।
मौसम केंद्र ने एक सप्ताह पहले शीतलहर की चेतावनी जारी की थी, उस दौरान राज्य के कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था।
अधिकारी के अनुसार राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कटक में 16.8, झारसुगुडा में 11.3, पुरी में 20 और तितिलागढ़ में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कंधमाल जिले के पुलबनी कस्बे का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि तीन जनवरी को वहां का तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया था, जो राज्य में इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications