आस्ट्रेलिया से भारतीय छात्र का शव स्वदेश पहुंचा
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चाकू से किए गए हमले में मारे गए भारतीय छात्र नितिन गर्ग का शव शनिवार को नई दिल्ली पहुंचा।
नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसके शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को पंजाब में लुधियाना के जगरांव ले जाएंगे जहां अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
आस्ट्रेलिया में एकाउंटिंग स्नातक के छात्र गर्ग की 2 जनवरी को मेलबर्न के उपनगर फूट्सक्रे में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
विदेश मंत्रालय ने गर्ग के परिजनों के वित्तीय मदद का आश्वासन दिया है जबकि आस्ट्रेलिया का कहना है कि हत्यारों को पकड़ना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications