मिड डे मील में नमक की जगह डिटर्जेट, 15 बच्चे बीमार
जिला के मुख्य चिकित्साधिकारी पी.सी. साहू ने बताया कि खाना बनाने वाले ने अनजाने में कपड़ा धोने वाला पाउडर को नमक की जगह खाने में डाल दिया था। दुदुका खंड के 'जानीपाली यूपी स्कूल' के छात्रों को सलेवाता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि खाना खाने के बाद बच्चों ने उल्टी, मितली और पेट दर्द की शिकायत की, उसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications