मुजीब की हत्या के दोषियों ने क्षमा याचिका दायर की
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' के अनुसार एक जेल अधिकारी ने कहा, "मुजीब हत्याकांड में दोषी पांच में से तीन लोगों ने क्षमा याचिका दायर की है।" इन तीनों का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
ढाका के जिला और सत्र न्यायाधीश ने तीन जनवरी को मुजीब हत्याकांड में दोषी बाजुल हुडा, मोहिउद्दीन अहमद, सैयद फारुक रहमान, सुल्तान शहरयार राशिद खान और ए.के.एम.मोहिउद्दीन की मौत की सजा संबंधी वारंट पर हस्ताक्षर कर ढाका सेंट्रल जेल को भेजा था।
सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले साल 19 नवंबर को पांचों दोषियों की अपील खारिज कर दी थी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1975 में मुजीब की हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री शेख हसीना मुजीब की बेटी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications