राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, दुर्घटनाओं में 9 की मौत

कोहरे के कारण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान वाहन दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात जयपुर, चूरू और गंगानगर से भी ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान कल की तुलना में 2 डिग्री की गिरावट के साथ 3.3 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। कड़ाके की सर्दी ने शहर में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अधिकतम तापमान भी पिछले 10 सालों में जनवरी का सबसे कम तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुरवासियों को अभी सर्दी से निजात मिलने की संभावना नहीं है और पारे में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। हालांकि शहर में शनिवार को भी कोहरा छाया रहा लेकिन इसका असर शुक्रवार की तुलना में कम रहा। शुक्रवार को दिनभर कड़ाके की सर्दी से परेशान लोगों को रात को इस मौसम की सबसे सर्द रात से गुजरना पड़ा। सुबह 5.30 बजे तापमान 4.46 डिग्री दर्ज किया।

प्रदेश के अन्य स्थनों पर भी रात का पारा 8 डिग्री से नीचे ही रहा। जैसलमेर में बीती रात का पारा 4.3 डिग्री, उदयपुर का 6, बीकानेर और अजमेर का 6.2, बाड़मेर 6.4, चूरू

का 6.7, गंगानगर का 7 और जोधपुर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने जयपुर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। कोहरे और सर्द हवाओं के बीच सुबह 10 बजे तक भी शहर की अधिकांश सड़कें सूनी सी रहीं। कोहरा कल की तुलना में कुछ कम रहा लेकिन ठंडी हवाओं और गिरते पारे ने सर्दी के असर को और तीखा कर दिया।

जयपुर में जिला प्रशासन ने स्कूल संचालकों को एक घंटा देरी से स्कूल खोलने की अनुमित दी है।

प्रदेश में छाई कोहरे की चादर जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को घने कोहरे के चलते हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

फुलिया थाना इलाके में आज सुबह कोहरे के कारण एक किसान बुग्गा (जुगाड़) के पलटी खा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के कारण देर रात को चंदवाजी थाना इलाके में एक्सप्रेस हाईवे पर सड़क किनारे खड़े खराब ट्राले में पीछे से रोडवेज बस घुस गई जिससे बस में सवार 6 सवारियां घायल हो गईं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार को कोहरे के कारण राज्य में विभिन्न स्थानों पर हुई वाहन दुर्घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+