हिमाचल में शीत लहर जारी
शिमला, 9 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और राज्य में सबसे कम तापमान केलांग में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि लाहौल स्पीति जिले के केलांग में शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।
किन्नौर जिले का काल्पा राज्य का दूसरा सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सिंह ने बताया कि शिमला के तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई।
मंडी जिले के सुंदर नगर में तापमान 1.6 डिग्री और भुंतर में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications