बांग्लादेश में प्रशिक्षित 10 और आतंकवादियों ने आत्मसर्मपण किया

अगरतला, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर में सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ बांग्लादेश द्वारा कार्रवाई जारी रखने के बीच वहां से भागे 10 और आतंकवादियों ने भारतीय अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि दक्षिणपूर्व बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) में खागराचारी स्थित ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) शिविर से भागे चार आतंकवादियों ने शुक्रवार को पश्चिमी त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

आत्मसमर्पण करने वाले चार जनजातीय छापामारों में प्रतिबंधित संगठन एटीटीएफ के प्रचार सचिव 38 वर्षीय राजकुमार देबबर्मा और एटीटीएफ प्रमुख रंजीत देबबर्मा का निजी सचिव 36 वर्षीय बिस्वजीत देबबर्मा शामिल है।

आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी अपने साथ कुछ हथियार, गोला बारूद, एक कम्प्यूटर, बांग्लादेशी मुद्रा और कुछ दस्तावेज भी जमा किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

चार महिलाओं सहित छह आतंकवादियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में हथियारों से साथ आत्मसमर्पण कर दिया था।

आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादियों ने पुलिस को बताया कि एटीटीएफ के बांग्लादेश के आधार शिविर में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जमा हैं लेकिन उनका इस्तेमाल करने के लिए वहां पर्याप्त संख्या में आतंकवादी नहीं हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एटीटीएफ बांग्लादेश में एक एफएम चैनल खरीदने की फिराक में है।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि पूर्वोत्तर के विभिन्न विद्रोही गुटों के आतंकवादियों ने बांग्लादेश के विभिन्न इलाकों में करीब 100 शिविर बना लिए हैं। इनमें से ज्यादातर शिविर सिल्हट जिले और त्रिपुरा, मिजोरम व मेघालय की सीमा पर चटगांव हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+